फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: पश्चिम बंगाल की नहर में मिला सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव, नौ दिन से थे लापता

Wed, 17 Jul 2024 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

आरसी पौड्याल बीती 7 जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे। राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरसी पौड्याल की मौत की जांच जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल की एक नहर से बरामद हुआ है। सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर में नौ दिन बाद मिला। सिक्किम सरकार ने आरसी पौड्याल की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था। 
विज्ञापन


लापता होने के नौ दिन बाद मिला शव
पुलिस ने बताया कि 80 वर्षीय पौड्याल का शव मंगलवार को सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में तैरता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा संदेह है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा। घड़ी और कपड़ों से शव की पहचान हुई। आरसी पौड्याल बीती 7 जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे। राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरसी पौड्याल की मौत की जांच जारी है। पौड्याल सिक्किम विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने।

सिक्किम की राजनीति का बड़ा नाम रहे आरसी पौड्याल
70 और 80 के दशक के अंत में हिमालयी राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में आरसी पौड्याल को एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता था। उन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाना जाता था। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने आरसी पौड्याल की मौत पर दुख जताया और कहा, 'मैं स्वर्गीय श्री आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जो प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे। उन्होंने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर काम किया था और झुलके गम पार्टी के नेता थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें