फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी विश्वविद्यालय में कृपाण पहनकर गए छात्र को हिरासत में लिया, भाजपा नेता सिरसा ने उठाए बड़े सवाल

Sat, 24 Sep 2022 11:22 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

जब पुलिस अधिकारी युवक से कृपाण लेने की कोशिश कर रहा था तो सिख युवक ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी से कहा कि यह उसके धर्म की निशानी है, वह इसे उतार नहीं सकता।
विज्ञापन
सिख छात्र के साथ बदसलूकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो साफ देखा जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस अधिकारी सिख युवक से कृपाण लेने की कोशिश कर रह रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस अधिकारी उससे कृपाण लेने की कोशिश कर रहा था तो सिख युवक ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी से कहा कि यह उसके धर्म की निशानी है, वह इसे उतार नहीं सकता। इसके बाद पुलिस अधिकारी खुद सिख छात्र द्वारा पहना हुआ कृपाण निकालने की कोशिश करने लगा। इस पर सिख युवक ने बड़ी विनम्रता से कहा कि इसे मत छुओ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर आप कृपाण नहीं हटाएंगे तो आपको हथकड़ी लगानी होगी।

इस वीडियो के वायरल होते ही सिख धर्म के लोगों के बीच कोहराम मच गया है। अमेरिकी पुलिस अधिकारी के इस तरह के व्यवहार की सिख समुदाय ने कड़ी निंदा की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी वीडियो ट्वीट कर इसकी कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि शेर्लोट में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में एक सिख छात्र को पांच सिख ककारों के अभिन्न अंग कृपाण पहनने के लिए परिसर में कथित रूप से हिरासत में लिया गया। इस मामले पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

सिरसा ने ट्वीट किया कि सिख ककारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई वैश्विक अभियानों के बावजूद, यह देखना निराशाजनक है कि उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में कैंपस पुलिस ने एक सिख युवक को उसके कृपाण के लिए हिरासत में लिया है। मैं सिख छात्रों के प्रति विश्वविद्यालय के अधिकारियों के भेदभावपूर्ण रवैये की निंदा करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें