फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स बरामद, इसकी कीमत 167 करोड़, म्यांमार बॉर्डर से दो गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2022 11:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

असम राइफल्स की सेरछिप बटालियन और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन चलाकर महिला पेडलर के कब्जे से पार्टी ड्रग बरामद की है। महिला के पास से
मेथमफेटामाइन की 5,05,000 टैबलेट (55.80 किलोग्राम) बरामद की है। 
विज्ञापन
पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ी ड्रग पेडलर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने चंफाई जिले के म्यांमार सीमा के पास से 167.86 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मेलबुक गांव में असम राइफल्स की सेरछिप बटालियन और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक ऑपरेशन चलाकर महिला पेडलर के कब्जे से पार्टी ड्रग बरामद की है। महिला के पास से मेथमफेटामाइन की 5,05,000 टैबलेट (55.80 किलोग्राम) जब्त की गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि संयुक्त ऑपरेशन दौरान पहली बार बड़ी खेप पकड़ी गई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान असम राइफल्स ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं जब्त की हैं। 

पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान रोड पर एक वाहन को रोका गया था। कार से 55.80 किलोग्राम की मेथामफेटामाइन की गोलियों के साथ एक महिला पेडलर और ड्राईवर को पकड़ा है। महिला ने कार के विभिन्न डिब्बों में 167.86 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ छिपाया हुआ था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों और जब्त प्रतिबंधित सामग्री को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए शनिवार को जोखावथर पुलिस थाने को सौंप दिया गया। अधिकारी के अनुसार, मिजोरम में विशेष रूप से भारत-म्यांमार सीमा पर मेथमफेटामाइन गोलियों की तस्करी वर्तमान में चिंता का एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें