फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या यहां मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी और इमरान खान? सिख संगठन भेजेगा निमंत्रण पत्र

Wed, 23 Oct 2019 03:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
All India Sikh Conference Invites Imran Khan - फोटो : Nikkei Asian Review
विज्ञापन

आतंकवाद पर अपने रुख के कारण पाकिस्तान पूरी दुनिया में बदनाम हुआ है। इसके कारण उसे वैश्विक संगठनों की तरफ से ब्लैकलिस्ट किए जाने तक का खतरा भी मंडरा रहा है। लेकिन इसी बीच करतारपुर कॉरीडोर खोलने पर सकारात्मक रुख दिखाने के कारण कई लोगों ने पाकिस्तान की सराहना की है।

विज्ञापन


विशेषकर सिख संगठनों ने इसे दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल सुधारने को सुधारने की दिशा में एक अच्छा कदम उठाया है। ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस ने गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बुलाने का निर्णय किया है।

ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस ने कहा है कि गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब के दर्शन की सुविधा देकर इमरान खान ने एक सकारात्मक संदेश दिया है। इससे दुनिया के 15 करोड़ सिखों की भावनाओं को सम्मान मिला है। इसीलिए उसने हरि की पौड़ी के श्री गिआन दोअड़ी साहिब पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आमंत्रित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


संगठन ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बुलाने का फैसला किया है। संगठन ने कहा है कि यह दोनों देशों के बीच माहौल सुधारने में एक बड़ा कदम हो सकता है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक बार मंच साझा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें