कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के ‘पीपीपी’ का अपने अंदाज में जवाब दिया। सीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय मोदी जी, सुना है आपने पीपीपी का नया संक्षिप्त नाम दिया है।
सर, हम हमेशा से लोकतंत्र के तीन पी- ‘जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए’ का समर्थन करते रहे हैं। जबकि आपका दल ‘प्रिजन (कैद), प्राइज राइज (मूल्य वृद्धि) और पकौड़ा पार्टी (पीपीपी) है।’
सीएम ने यह ट्वीट #NijaHeliModi के साथ किया। कन्नड़ शब्द निजाहेली का अर्थ ‘सच’ से है। इससे पहले पीएम ने एक रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि 15 मई को चुनाव के बाद कांग्रेस ‘पंजाब, पुड्डुचेरी, परिवार कांग्रेस (पीपीपी)’ तक सिमट जाएगी।
एक अन्य ट्वीट में सिद्धारमैया ने कहा, ‘सर, आपके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चेक में रिश्वत लेते हैं। नोटबंदी का हाल यह है कि आपके रेड्डी मित्रों में से एक जी. जनार्दन रेड्डी अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपये खर्च करते हैं।’