फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धारमैया ने फिर की कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी, कहा- राज्य में कोई प्रशासन नहीं

Sun, 01 Sep 2019 07:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
सिद्धारमैया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक की भाजपा सरकार के भविष्य पर एक बार फिर संदेह जताते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते एक महीने से राज्य में कोई प्रशासन नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने कहा है कि इस सरकार के लिए साढ़े तीन साल पूरे करना मुश्किल है। कांग्रेस-जदएस के 17 लोगों (अयोग्य पूर्व विधायकों) के समर्थन के साथ भाजपा कहती है कि वह सरकार चला लेगी, तो यह कितनी लंबी चलेगी? 

उन्होंने सवाल किया, उन लोगों के साथ, जो पार्टी के सिद्धांतों और कार्यक्रमों को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं, उन लोगों के साथ जिनके पास राजनीतिक मूल्य नहीं हैं, अगर आप सरकार बनाते हैं तो यह कितने समय तक टिकेगी। सिद्धारमैया ने यह बात बंगलूरू में पत्रकारों से कही। इससे पहले सिद्धारमैया ने कहा था कि यह सरकार हद से ज्यादा एक साल चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें