फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धारमैया का एलान: कोलार सीट से लड़ूंगा आगामी विधानसभा चुनाव, लेकिन यह आलाकमान से अप्रूवल पर निर्भर

Mon, 09 Jan 2023 04:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्होंने कोलार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्होंने कोलार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह आलाकमान के अनुमोदन (अप्रूवल) पर निर्भर है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए इस चुनाव होना है। 

विज्ञापन

अदालत ने सिद्धारमैया पर लिखी किताब पर रोक लगाई
वहीं दूसरी ओर, एक सत्र अदालत ने आज सिद्धामैया पर लिखी किताब 'सिद्दू निजाकनासुगलु' (सिद्दू के असली सपने) के विमोचन पर रोक लगा दी। अदालत ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सी.एन.अश्वथ नारायण और अन्य को सुनावाई की अगली तारीख तक पुस्तक के प्रकाशन, विमोचन, पैकेजिंग, बिक्री और प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए अंतरिम निषेधाज्ञा दी। अदालत के आदेश के बाद किताब के विमोचन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। 

अदालत का निर्देश सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया द्वारा दायर एक याचिका पर आया है। यतींद्र, वरुणा से विधायक हैं। इससे पहले सोमवार को यतींद्र ने कहा था कि किताब को उन्हें (सिद्धारमैया) अपमानित करने के इरादे से कर्नाटक चुनाव से पहले जारी किया जा रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह से अपमानजनक करार दिया। 

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। सिद्धारमैया ने किताब के पीछे भाजपा की भूमिका का आरोप लगाया था। किताब को लेकर उन्होंने कहा था, पीलिया की आंखों वाले लोगों के लिए सबकुछ पीला है। 

सिद्धारमैया ने कहा, जिसने टीपू (मैसूर साम्राज्य के 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान) जैसी पोशाक पहनी है और जिसने हाथ में तलवार ली हुई है, वह येदियुरप्पा (पूर्व मुख्यमंत्री) और शोभा करंदलाजे (भाजपा सांसद) हैं। टीपू पर शेख अली की किताब की प्रस्तावना किसने लिखी है? क्या यह दोगलापन नहीं है। 

उन्होंने कहा, "जानबूझकर चुनाव से पहले मुझे अपमानित करने के लिए वे एक किताब ला रहे हैं। यह पूरी तरह से अपमानजनक है। मैं देखूंगा कि कानूनी रूप से क्या किया जाना है।"

सोमवार दोपहर को होने वाले पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के पोस्टर में उन किताबों की प्रतियां दिखाई गई थीं, जिनके कवर पर सिद्धारमैया की तस्वीर है, जो टीपू सुल्तान जैसी पोशाक पहने हुए हैं और तलवार लिए हुए हैं।
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक ने शिवकुमार से की मुलाकात
मुलबगल से निर्दलीय विधायक एच नागेश ने आज बेंगलुरू में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार से मुलाकात की। नागेश ने 2019 में कांग्रेस और जद (एस) सरकार छोड़ दी थी और भाजपा सरकार में मंत्री पद संभाला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें