फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guidelines: 'ऋषभ पंत की कार दुर्घटना का कवरेज ठीक नहीं था', सरकार ने टीवी चैनलों को दिए सख्त निर्देश, जानें

Mon, 09 Jan 2023 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट चैनलों को जारी परामर्श में पंत की कार दुर्घटना, शवों की व्यथित करने वाली तस्वीरों के प्रसारण और पांच साल के बच्चे की पिटाई के कवरेज का हवाला दिया और कहा कि इस तरह की रिपोर्टिंग ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने सोमवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत की सड़क दुर्घटना और कुछ अन्य अपराध की खबरों की टेलीविजन कवरेज को 'अप्रिय' और 'दिल दहला देने वाला' करार दिया। साथ ही टीवी चैनलों को इससे संबंधित कानून के तहत निर्धारित कार्यक्रम संहिता का सख्ती से पालन करने को भी कहा है।
विज्ञापन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी सैटेलाइट चैनलों को जारी परामर्श में पंत की कार दुर्घटना, शवों की व्यथित करने वाली तस्वीरों के प्रसारण और पांच साल के बच्चे की पिटाई के कवरेज का हवाला दिया और कहा कि इस तरह की रिपोर्टिंग ठीक नहीं है। सरकार ने कहा- टेलीविजन चैनलों ने व्यक्तियों के शवों और आसपास खून के छींटे, घायल व्यक्तियों के चित्र/वीडियो दिखाए हैं।  इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित लोगों को बेरहमी से पीटे जाने के शॉट्स करीब से दिखाए हैं।

Rishabh Pant Successfully Undergoes Knee Surgery In Mumbai: Report |  Cricket News

सरकार ने कहा- एक बच्चे को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटने का और उसके लगातार रोने और चीखने के शॉट्स को लंबे समय तक दिखाया गया, जो कि गलत और भयावह है। इस दौरान शॉट्स को न ही धुंधला किया गया और न ही किसी प्रकार की सावधानी बरती गई। यह भी कहा गया है कि प्रसारकों ने सोशल मीडिया से वीडियो क्लिप और तस्वीरें ली हैं। साथ ही इन क्लिप्स को प्रोग्राम कोड का पालन करते हुए नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन

मंत्रालय ने टेलीविजन चैनलों को केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम के तहत निर्धारित प्रोग्राम कोड के अनुरूप अपराध, दुर्घटनाओं और हिंसा की घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिए अपने सिस्टम में बदलाव लाने और उसे मजबूत करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें