फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग भाई-बहन की मौत, पुलिस बोली- रस्सी से गला घोंटकर हत्या

Fri, 22 Nov 2024 08:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बंगलूरू में एक भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई है, इस मामले में बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी और बच्चों की मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हत्या के एक मामले में गुरुवार को दो नाबालिग भाई-बहन अपने घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, शुभम और सिया की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पति ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं बच्चों के पिता सुनील कुमार साहू ने अपनी पत्नी ममता पर 'वैवाहिक विवाद के कारण बच्चों की हत्या' करने का आरोप लगाया है। झारखंड के रहने वाले 30 वर्षीय ऑटो चालक सुनील साहू ने गुरुवार रात करीब 9.30 बजे सुब्रमण्यपुरा में अपने घर लौटने पर अपने बच्चों के शव देखे। उन्होंने तुरंत अपने बच्चों और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। सुनील साहू ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनकी पत्नी अपने वैवाहिक जीवन में चल रहे विवादों के कारण निराश और उदास थी, इसलिए उसने बच्चों की हत्या कर दी। हालांकि, ममता ने अपराध में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और पुलिस ने कहा कि घटना के दौरान वह घर पर थी। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस की तरफ से जांच की गई सीसीटीवी फुटेज में पुष्टि हुई है कि घटना के समय पिता घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी जगलसर ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है, इस बारे में माता-पिता दोनों की ओर से परस्पर विरोधी दावे हैं। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन


तकनीकी और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस उपायुक्त ने कहा, बच्चों की मां, जिसकी गर्दन पर मामूली चोट है, का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह देखा जाना बाकी है कि चोट खुद लगी है या किसी अन्य व्यक्ति ने लगाई है। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या वैवाहिक विवाद से जुड़ी हो सकती है, जिसके बारे में पड़ोसियों और रिश्तेदारों को पता था। हालांकि, जांच जारी है और सभी दावों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस घटना की आगे की जांच के लिए तकनीकी और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि मां अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें