फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मिस इंडिया के साथ हुई बदतमीजी के मामले में एसआई निलंबित, फेसबुक पर बयां किया था दर्द

Thu, 20 Jun 2019 01:23 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ushoshi sengupta - फोटो : social media
विज्ञापन
पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता और उनके कैब चालक से बदतमीजी के एक मामले में चारु मार्केट पुलिस स्टेशन के एसआई पीयूष कुमार बल को निलंबित कर दिया है। वहीं मैदान पुलिस स्टेशन के एएसआई पार्थ चटर्जी और भवानीपुर पुलिस स्टेशन के एसआई मेनन मजूमदार से मामले में पुछताछ की जा रही है।    
विज्ञापन

 
बता दें कि पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता के साथ कुछ मनचलों ने सोमवार देर रात बदतमीजी की थी। इस बात की जानकारी उशोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। घटना तब हुई जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। घर जाने के लिए उन्होंने उबर कैब का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनके साथ जो हुआ दिल दहला देने वाला था। 

मीडिया में चल रही खबरों और उशोशी सेनगुप्ता की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब के ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटने लगे। 
विज्ञापन


उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'घटनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है। हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया।

लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले। इसके कुछ समय बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। इसके बाद उशोशी ने ड्राइवर से उन्हें और उनके सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया।'

अपनी इस लंबी चौड़ी-पोस्ट में उशोशी सेनगुप्ता ने कोलकाता पुलिस सहित तमाम मीडिया चैनल्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया है। वहीं उशोशी सेनगुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए अपना बयान जारी किया है। 

कोलकाता पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'हमने मामले को गंभीरता से लिया है, इस मामले में अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कमिश्नर ऑफ पुलिस के आदेश पर एफआईआर न दर्ज करने वाले पहलू पर बड़ी प्रबलता के साथ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है.'' बता दें कि उशोशी सेनगुप्ता ने साल 2010 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें