फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गेंदबाज रसिक सलाम पर दो साल का बैन, BCCI ने फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में की कार्रवाई

Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रसिख सलाम - फोटो : Social media
विज्ञापन

बीसीसीआई ने रियासत के तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई दोषपूर्ण जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के मामले में की है। 

विज्ञापन


डार को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था। उनके स्थान पर अब प्रभात मौर्य को मौका दिया गया है। जो 21 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला में टीम का हिस्सा बनेंगे।

डार ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस में शामिल होकर खूब वाह वाही लूटी थी। प्रतिबंध के बाद उनका कैरियर खतरे में पड़ गया है। जानकारी के अनुसार, आयु में फर्जीवाड़े की बात सामने आने के बाद स्कूली शिक्षा बोर्ड ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को रसिक सलाम डार की आयु के बारे में रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में साफ हो गया कि क्रिकेटर ने अपनी आयु से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


सलाम ने दिसंबर 2018 में गुवाहाटी के खिलाफ जम्मू और कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था और 2019 के आईपीएल सत्र में मुंबई इंडियंस की ओर से भी खेले। सलाम ने सात विकेट लिए हैं और उन्होंने प्रथम श्रेणी के दो मैचों में 45 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में खेलने के लिए जम्मू-कश्मीर के केवल दूसरे क्रिकेटर थे। इससे पहले परवेज रसूल आईपीएल में खेलने वाले रियासत के पहले क्रिकेटर हैं। रसिक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सबसे कम के क्रिकेटर (17 साल) बने थे।

मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा था
आईपीएल 2019 की नीलामी में रसिक सलाम को उसके बेस प्राइज (20 लाख)पर खरीदा था।

अंडर-19 टीम इस प्रकार है
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ठाकुर तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शास्वत रावत, ध्रुव चंद ज्यूरल (विकेट कीपर), शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, विद्याधर पाटिल, 
सुशांत मिश्रा, प्रभात मौर्य, समीर रिजवी, प्रग्नेश कनपिलवार, कामरान इकबाल, प्रियेश पटेल (विकेट कीपर), करन लाल, पूर्णांक त्यागी व अंशुल कंबोज।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें