फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात; अंतरिक्ष यात्रा के बारे में दी जानकारी

Mon, 18 Aug 2025 07:27 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा। शुभांशु की 15 जुलाई को धरती पर वापस हुई। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ शुभांशु ने 18 दिनों के मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र आयोजित किए।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में जाकर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अंतरिक्ष यात्रा के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने गले लगाकर शुभांशु शुक्ला का हौसला बढ़ाया। साथ ही उनकी उपलब्धि की सराहना की। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी को अंतरिक्ष यात्रा और उनके अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने पीएम मोदी को अपने प्रयोगों से भी अवगत कराया। 

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। वे उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का मिशन पैच और वह भारतीय तिरंगा भेंट किया जो वे अपने साथ आईएसएस ले गए थे। शुभांशु ने प्रधानमंत्री मोदी को टैबलेट पर आईएसएस से ली गई तस्वीरें भी दिखाईं। 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ-साथ भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन


शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह भारत लौटे थे। वतन वापसी पर उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत बड़ी संख्या में लोग शुभांशु का स्वागत करने पहुंचे थे। शुभांशु की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

शुभांशु की करीब एक साल बाद वतन वापसी हुई है। आईएसएस जाने के लिए उन्होंने लगभग एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण लिया। शुभांशु के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें एक्सिओम-4 मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना गया था। शुभांशु के सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और फिर अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। इसके बाद वह 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी लौटेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी से मिले शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
लोकसभा में विशेष चर्चा का प्रस्ताव
सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा। यह चर्चा शुभांशु की भारत वापसी को चिह्नित करने के लिए आयोजित की जा रही है। लोकसभा में होने वाली चर्चा का विषय है, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री-विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।
 
घर लौटकर लग रहा अच्छा: शुभांशु
शुभांशु की घर वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारत के लिए गर्व का क्षण है। इसरो के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण है। भारत का अंतरिक्ष गौरव देश की धरती को छू रहा है। भारत माता के सबूत दिल्ली पहुंच रहे हैं। शुभांशु ने एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, धन्यवाद सर। घर वापस आकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है।
 
आईएसएस में बिताए 18 दिन
शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ और 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा। शुभांशु की 15 जुलाई को धरती पर वापस हुई। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ शुभांशु ने 18 दिनों के मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र आयोजित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें