आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर अयोध्या पहुंच चुके हैं वह वहां रामलला के दर्शन करेंगे। रामलला जाने से पहले श्री श्री श्री मणिराम दास छावनी पहुंचे। वह राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के पक्षकारों से मुलाकात करके इस विवाद को आम सहमति बनाकर खत्म करने पर बात भी करेंगे।
इससे पहले बुधवार को रविशंकर ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। दोनों के बीच तकरीबन चालिस मिनट बातचीत हुई थी लेकिन खबरों के मुताबिक, दोनों ने राम मंदिर के मामले पर कोई बात नहीं की।
राम मंदिर मुद्दे पर कई पक्षों से मिले श्री श्री रविशंकर, बोले-कोई फॉर्मूला नहीं, बातचीत जारी रहेगी
लखनऊ में भी रविशंकर ने अलग-अलग पक्षकारों से मिलकर बात की थी। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे पास इस मसले को हल करने का कोई फॉर्मूला नहीं है। मामले पर बातचीत जारी है।
वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग के गौतम विग ने बताया कि श्री श्री, हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को सुन रहे हैं और मामले पर आम सहमति की कोशिश कर रहे हैं। जिससे कि आपसी सौहार्द्र बना रहे। बातचीत के दौरान दोनों ही पक्ष सकारात्मक हैं। कोशिश है कि दिसंबर में होने वाली सुनवाई शुरू होने से पहले कुछ नतीजा निकले।
Sri Sri Ravi Shankar reaches Sri Maniram Das Chavani in Uttar Pradesh's Ayodhya. pic.twitter.com/TdWBvyJ44x— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2017