फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम सेना का एलान, अमूल्य की हत्या करने वाले को देंगे 10 लाख का इनाम

Sat, 22 Feb 2020 09:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
अमूल्या लियोना - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना ने सीएए विरोधी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्य लियोना की हत्या करने के लिए खुले तौर पर इनाम की घोषणा की है। श्रीराम सेना ने कहा कि जो भी अमूल्या की हत्या को अंजाम देगा उसे 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


एक वीडियो में श्रीराम सेना कार्यकर्ता संजीव माराडी कह रहा है कि सरकार इस लड़की को ना छोड़े नहीं तो वह उसे मार डालेगा। माराडी ने कहा कि अमूल्या को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए।    

संजीव ने सरकार से भी उसकी रिहाई न होने की दरख्वास्त की। उसने कहा कि अगर वह किसी कारण छूट जाती है तो हम उसे एनकाउंटर में मार देंगे। यही नहीं उसने यह भी कहा कि श्रीराम सेना की ओर से हम उसे जान से मारने वाले को 10 लाख का इनाम देंगे।
विज्ञापन


संजीव के इस बयान पर कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं, लेकिन वह पूरी तरह से अपनी बातों पर अडिग हैं। 

वहीं, बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कहा कि मैने अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है जिसमें इस तरह की बात कही गई हो। मुझे इसकी समीक्षा करने दो।  मुझे अभी तक यह नहीं पता कि उसने क्या कहा है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें