फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: दो साल तक बेटी से बात करने की कोशिश करता रहा, श्रद्धा के पिता बोले- मेरे साथ जो हुआ...

Fri, 09 Dec 2022 01:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने पुलिस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अगर पुलिस ने लापरवाही न दिखाई होती तो मेरी बेटी जिंदा होती। 
विज्ञापन
श्रद्धा के पिता विकास वालकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, अगर वसई पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। मुंबई में एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


विकास वालकर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं बीते दो साल से अपनी बेटी से बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेटी के साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, वसई पुलिस के कारण आज हमें कई तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है। 

आफताब को भी मिले ऐसी सजा कि..
श्रद्धा के पिता ने कहा, आफताब पूनावाला ने जिस तरह मेरी बेटी की हत्या की है, ठीक उसी तरह उसे भी सजा मिले। उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आफताब के परिवार, मां-बाप और रिश्तेदारों की भी जांच की मांग की। 

आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी 

विज्ञापन

श्रद्धा वालकर हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शुक्रवार को साकेत अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल हुआ। सुनवाई के बाद अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बता दें, हत्या के आरोप में आफताब इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। कोर्ट ने 22 नवंबर को फिर से आरोपी अफताब पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें