फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Results: गुजरात में समाजवादी पार्टी ने गाड़ा झंडा, 'लेडी डॉन' के बेटे ने दिलाई पहली जीता

Fri, 09 Dec 2022 12:45 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gujarat Results: समाजवादी पार्टी ने गुजरात में पहली बार अपना खाता खोला है। पोरबंदर जिले की कुटियाना सीट पर सपा उम्मीदवार कांधलभाई सरमनभाई जडेजा ने भाजपा को 26,000 से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
Kandhal Jadeja - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत की चर्चा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने पहली बार राज्य की एक सीट पर अपना झंडा लहराया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी को पोरबंदर जिले की कुटियाना सीट पर जीत हासिल हुई है। सपा उम्मीदवार कांधलभाई सरमनभाई जडेजा ने यहां से भाजपा को 26,000 से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

विज्ञापन


कांधल जडेजा गुजरात में 'लेडी डॉन' के नाम से मशहूर संतोकबेन जडेजा के बेटे हैं। उन्होंने कुटियाना विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी हुए। जडेजा को कुल 60,163 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार ढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारा को कुल 33,532 वोट मिले।

कुटियाना सीट पर जडेजा परिवार का दबदबा
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांधलभाई ने कुटियाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने भाजपा के ओडेदरा लखमणभाई भीमाभाई को 23,709 मतों के अंतर से हराया था. बताया जाता है कि इस सीट पर कांधलभाई जाडेजा के परिवार का दबदबा है। पहले से ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी।
विज्ञापन


2012 में एनसीपी के टिकट पर दर्ज की थी जीत  
कांधल जाडेजा ने साल 2012 में इस सीट पर एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और पहली बार जीत हासिल की थी। 2017 में एक बार फिर कांधल जाडेजा ने यहां से जीत दर्ज की। कांधल जडेजा को अप्रैल 2022 में 15 साल पुराने एक मामले में राजकोट की एक अदालत ने दोषी ठहराया था और पुलिस हिरासत से भागने के मामले में उन्हें डेढ़ साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि वह पहले ही 19 महीने जेल में बिता चुके थे, इसलिए उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा।

संतोकबेन कैसे बनीं लेडी डॉन
कांधल जडेजा की मां संतोकबेन जडेजा पोरबंदर की पहली महिला विधायक रही हैं। संतोकबेन को स्थानीय लोग 'गॉडमदर' भी मानते हैं। संतोकबेन जडेजा साल 1986 तक एक गृहणी थीं। दिसंबर 1986 में एक गिरोह ने उनके पति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद संतोकबेन ने हत्यारों से बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा और फिर लेडी डॉन बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें