फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में नहीं दिखाई गई शोरगुल, मुजफ्फरनगर दंगों पर बनी है फिल्म

Sat, 02 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर दंगे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘शोरगुल’ को पश्चिमी यूपी में किसी भी सिनेमा हाल में प्रदर्शित नहीं किया गया। सिनेमा हालों के बाहर पूरी तरह से सन्नाटा फैला हुआ था। मेरठ महानगर के किसी भी सिनेमा हॉल में फिल्म रिलीज नहीं हुई।
विज्ञापन


दरअसल, विवादास्पद होने की वजह से सिनेमा मालिकों ने भी फिल्म के प्रदर्शन से परहेज किया। मुजफ्फरनगर में भी ‘शोरगुल’ नहीं लगी। सहारनपुर के दो सिनेमाघरों में यह फिल्म चल रही है, पर दर्शकों की ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाई।

बिजनौर में ‘शोरगुल’ का पहला-शो फ्लाप रहा। दो सौ सीटों वाले सिनेमा हाल में कुल 11 दर्शक ही देखे गए। यही हाल बागपत के बड़ौत कस्बे में रहा। बड़ौत में सिनेमा हाल पर पुलिस तैनात रही, यहां केवल 27 लोग ही फिल्म देखने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



Published By: Amit Tiwari
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें