फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप को डर: अहमदाबाद में केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूते बाहर उतरवाए, दिल्ली में हो चुकी है अप्रिय घटना

Mon, 14 Jun 2021 05:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आम आदमी पार्टी अपने मुखिया के गुजरात दौरे के दौरान अतिरिक्त रूप से सतर्क रहती है। इसीलिए सोमवार को केजरीवाल के अहमदाबाद दौरे के वक्त यह एहतियात बरती गई।
 
विज्ञापन
आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक दिन के लिए गुजरात पहुंचे हैं। उन्होंने अहमदाबाद में आश्रम रोड स्थित वल्लभ सदन हवेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान खास बात यह रही कि वहां पहुंचे पत्रकारों व अन्य लोगों से जूते बाहर उतरवा लिए गए। 

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने चिरपरिचित अंदाज में गुजरात व केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी कांग्रेस पर प्रहार किए। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और भाजपा गुजरात में अपनी-अपनी दुकानें चला रहे हैं। जब-जब भाजपा को जरुरत पड़ी तो कांग्रेस ने ही उसे माल सप्लाई किया। दोनों के बीच 27 साल का याराना है।

राज्य में आज कांग्रेस, भाजपा की जेब में है। गुजरात में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। व्यापारी वर्ग डरा हुआ है। इसकी जिम्मेदारी इन दोनों पार्टी की है। गुजरात मॉडल आज खराब हालत में है। इसे हम अच्छा करेंगे।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस की सबसे उल्लेखनीय बात यह थी कि आप कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद थे कि कहीं कोई गड़बड़ी न हो जाए।दरअसल, आप प्रमुख की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मंदिर के पास में एक हॉल में हुई थी। इसलिए पत्रकारों, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं आदि के जूते-चप्पल बाहर ही उतरवा लिए गए थे, लेकिन पुलिस अधिकारी जूते पहने रहे। 

लेकिन मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि केजरीवाल पर हमला न हो जाए, इसलिए डर व सावधानी बरतते हुए जूते-चप्पल उतरवाए गए। पूर्व में कई बार केजरीवाल पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल 2016 में दिल्ली में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक युवक ने उन पर जूता उछाला था। 

कार्यकर्ताओं के लिए रही सख्ती
केजरीवाल के अहमदाबाद आने की खबर मिलते ही पार्टी के कई कार्यकर्ता वहां पहुंचे गए, लेकिन उनके पास पार्टी का परिचय पत्र नहीं थाा, इसलिए वे अपने नेता के कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके। अनेक कार्यकर्ताओं को इससे निराशा हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें