फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर में कन्हैया पर फेंका गया जूता, हमले की कोशिश

Thu, 14 Apr 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के कार्यक्रम में जूता फेंका गया है, जिसके चलते न केवल उनका भाषण रोकना पड़ा बल्‍कि कार्यक्रम में भी व्यवधान पड़ा। बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर गुरुवार को नागपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। द हिंदू की ‌रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि नागपुर अंबेडकर की धरती है न कि गोलवलकर की। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी हमले किए। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्यालय संसद नहीं है और न मनुस्म‍ृति संविधान है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि जब कन्हैया ने अपना भाषण शुरू किया, उस समय कुछ लोगों ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की। 

तकरीबन 15 लोग कन्हैया के विरोध में नारे लगा रहे थे, उन्हें हॉल से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया‌ कि कन्हैया की ओर जूता भी फेंका गया। एक व्यक्‍ति ने कन्हैया पर हमले की भी कोशिश की, वह लाठी लेकर मंच तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें