फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पार्क में बेखौफ होकर घूमे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

Thu, 14 Apr 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बेखौफ होकर घूमे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन - फोटो : PTI
विज्ञापन
ब्रिटिश के शाही जोडे़ प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने बुधवार को सफारी जीप में सवार होकर काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर की। इसके बाद पार्क  के आसपास के गांवों, काजीरंगा डिस्कवरी सेंटर और वन्यजीव पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र का दौरा किया।
विज्ञापन

 पार्क पहुंचने पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ओपी पांडेय और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनके यादव ने काजीरंगा सूचना केंद्र के सामने शाही जोड़े को असमिया स्कार्फ ‘बिहुवान’ पहनाकर स्वागत किया।


विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा नेशनल पार्क में दुनिया के दो तिहाई एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। प्रिंस और केट सुरक्षा वाहनों के बीच खुली जीप में काजीरंगा नेशनल पार्क के बगोरी रेंज पहुंचे। 
विज्ञापन




प्रिंस और केट ने काजीरंगा नेशनल पार्क से बाहर गेट पर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने एक सींग वाले गैंडा, हिरण, भैंस समेत कई जानवर देखे। दोनोें डुंगा और रोवमारी फॉरेस्ट कैंप भी गए। पार्क का यह कैंप एक सींग वाले गैंडा और टाइगर का निवास स्थान माना जाता है। 



अधिकारियों ने बताया कि शाही जोड़े ने बिमोली कैंप पर नाश्ता भी किया और काजीरंगा नेशनल पार्क के स्टाफ से गैंडों और हाथियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिकार रोकने के उपायों के बारे में भी जानकारी ली।



प्रिंस विलियम ने जानवरों को शिकारियों से बचाने की कोशिश के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बार में भी जाना। इस बीच उन्होंने वनकर्मियों के परिवार का हालचाल पूछा। 
विज्ञापन







































और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें