रियो ओलंपिक से भारत के लिए अभी तक कोई खुशखबरी नहीं आई है। दीपा करमाकर को छोड़ दिया जाए, तो भी कोई एथलीट छाप नहीं छोड़ पाया है। बावजूद इसके देशवासी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में लगे हुए हैं, तो कुछ खिलाड़ियों की आलोचना करने वालों को सबक सिखाने में भी।
लेखक और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। ट्विटर पर हजारों लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल सोमवार को शोभा डे ने ट्वीट कर ओलंपिक गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की आलोचना की थी।
Goal of Team India at the Olympics: Rio jao. Selfies lo. Khaali haat wapas aao. What a waste of money and opportunity.
— Shobhaa De (@DeShobhaa) August 8, 2016
जैसा कि उम्मीद थी, शोभा डे के ट्वीट करने के बाद दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने भी शोभा डे पर निशाना साधा। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, 'ट्विटर पर शोभा डे का लक्ष्यः ऑनलाइन आओ। बिना मतलब की बात करो। गाली खाओ। वापस जाओ।'