फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की राजनीति के लिए दलित कैंडिडेट का समर्थन नहीं: शिवसेना

Mon, 19 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
विज्ञापन
ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपानीत एनडीए की तरफ से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का नाम घोषित करने के बाद शिवसेना ने अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यदि वोट की राजनीति के लिए दलित उम्मीदवार उतारा गया है तो शिवसेना समर्थन नहीं देगी। लेकिन, यदि देशहित के लिए यह निर्णय लिया गया है तो समर्थन देने में कोई हिचक नहीं है। शिवसेना मंगलवार को इस पर मंथन बैठक करेगी। उसके बाद राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवार को समर्थन देने या न देने का फैसला करेगी।
विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष ने सोमवार की शाम पार्टी के 51वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की राजनीति देश को रसातल में ले जाएगा। मत की खातिर दलित को उम्मीदवार बनाया गया है तो शिवसेना समर्थन नहीं करेगी लेकिन अगर इसमें राष्ट्रीय हित समाहित है तो समर्थन देने में कोई गुरेज नहीं है। माना जा रहा है कि शिवसेना राष्ट्रपति पद के लिए हिंदुत्ववादी चेहरा नहीं देने से नाराज है। 

शिवसेना ने राष्ट्रपति पद के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उसके बाद कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का नाम सुझाया था जिस पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। भाजपा की ओर से रामनाथ कोविंद का नाम घोषित होने के बाद अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को फोन कर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी दो दिन में शिवसेना नेताओं के साथ बैठक होगी उसके बाद पार्टी अपनी भूमिका जाहिर करेगी। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आए थे और रविवार को सुबह उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री गए थे। उन्होंने उद्धव ठाकरे से करीब डेढ़ घंटे बातचीत की थी लेकिन, तब भी शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के  लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें