फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना ने भाजपा पर कसा तंज

Fri, 20 May 2016 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में बेशक असम में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की हो लेकिन उसकी सहयोगी शिवसेना तंज कसने से नहीं चूकी। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में चुनावों पर टिप्पणी करते हुए लिखा गया है कि इन चुनावों में मोदी का जादू नहीं चला। 
विज्ञापन


दुर्भाग्यपूर्ण है इन राज्यों में भाजपा बड़ी सफलता अर्जित नहीं कर सकी है। लेख में आगे लिखा गया है कि भाजपा ने असम में कांग्रेस को हराया लेकिन ममता बनर्जी और जयललिता को नहीं हरा सकी हमें मानना होगा कि भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को नहीं हरा सकती। 

सामना में छपे तीखे लेख में हालांकि भाजपा को कुछ सांत्वना भी दी गई है। लिखा है कि बिहार में हार का जो कांटा भाजपा में चुभा हुआ था उससे अब उसे निजात मिल गई है। लेकिन दो राज्यों में केवल खाता खोलने से वह राष्ट्रीय पार्टी की अपनी भूमिका बरकरार नहीं रख सकती। 
विज्ञापन


लेख में आगे लिखा गया है, कि भ्रष्टाचार आतंकवाद और गुंडागर्दी से निजात पाने के लिए ममता मुक्त बंगाल की जरूरत थी लेकिन बंगालियों ने जीत का रसगुल्ला ममता को दिया। केरल बंगाल और तमिलनाडु में खाता खोलना ही लक्ष्य था तो फिर इन चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को क्यों उतारा गया। केरल में भाजपा के अच्छे दिन बस खाता खोलने के लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें