शिवसेना ने सोमवार को अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या ने एनकाउंटर स्पेशिलिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार की पोल खोल दी है। इस घटना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य से गुंडाराज के खात्मे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना ने लिखा है कि ‘उत्तम प्रदेश’ अब पुलिसकर्मियों के खून से लथपथ है जो देश के लिए झटका है। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ रही सरकारें उत्तम प्रदेश का तमगा देती रही हैं। उसने लिखा कि ऐसी खबरें हैं कि गैंगस्टर विकास दुबे नेपाल फरार हो गया है।