सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने सत्ताधारी पार्टी पर दूसरे राजनीतिक दलों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। धनकड़ ने सोमवार को कहा कि मैंने यह देखा है कि पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक माहौल पर कब्जा किया जा रहा है। जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह यह सुनिश्चित करे कि विपक्षी दलों को भी उचित स्थान मिले। हाल ही में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद राज्यपाल ने यह टिप्पणी की है।
धनकड़ ने कहा, कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी मुझसे मिले थे और उन्होंने इसको लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने चक्रवात अम्फान के दौरान राहत वितरण में भारी भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून और व्यवस्था पर भी चिंता जाहिर की।