फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर का श्रेय एक दल को ही नहीं बल्कि लाखों कारसेवकों को : शिवसेना

Wed, 18 Dec 2019 03:01 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शिवसेना के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अयोध्या में राममंदिर की नींव रखी थी इसलिए मंदिर निर्माण का श्रेय केवल एक पार्टी को नहीं दिया जा सकता। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि अगले चार महीनों में विशालकाय राम मंदिर का निर्माण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधान भवन के सामने मौजूद राउत ने शाह की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंदिर की बुनियाद शिवसेना ने ही रखी थी। उनसे पूछा गया कि क्या इसका आशय यही है कि राम मंदिर का निर्माण का श्रेय भाजपा को जाता है तो उन्होंने इसका जवाब नहीं, में देते हुए कहा कि इसका श्रेय लाखों करोड़ों कारसेवकों को जाता है। इसमें विहिप, संत, साधुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सबको जाता है न कि केवल एक दल को। 

विज्ञापन

महीने के अंत में उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र इस हफ्ते खत्म होने के बाद दिसंबर के अंत तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उद्धव के साथ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी और सत्र शुरू होने से पहले विभागों का बंटवारा किया था। 

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में महाविकास आघाड़ी की सरकार के तीनों दलों के छह-छह नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिन नेताओं को मंत्री पद मिल सकते हैं उनमें शिवसेना के रामदास कदम, गुलाब राव पाटिल व कांग्रेस के अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण के अलावा एनसीपी के अजित पवार और जयंत पाटिल प्रमुख हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें