फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिगड़ैल' रहे हैं AI स्टाफ को पीटने वाले सांसद, रोजेदार को जबरन खिलाई थी रोटी

Fri, 24 Mar 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
gayakwad
विज्ञापन
सीट को लेकर हुए झगड़े में एयर इंडिया के कर्मचारी की चप्पलों से पिटाई करने वाले शिवसेना के सांसद रविन्द्र गायकवाड़ पहले भी अपनी उदंडता के कारण चर्चा में रहे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व में एक बार तो उन्होंने मनपसंद भोजन न मिलने पर महाराष्ट्र सदन के एक मुस्लिम कर्मचारी के मुंह में जबरन रोटी भी ठूस दी थी वो भी तब जब वह रोजे से था। मामले में उस समय भी खूब हंगामा मचा था लेकिन सत्ता के संरक्षण में न सांसद के खिलाफ कार्रवाई हुई न उनके सहयोगियों के खिलाफ।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रविन्द्र विश्वनाथ गायकवाड़ पर आरोप है कि मनपसंद की सीट न मिलने पर उन्होंने एयर इंडिया के एक स्टाफ की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस मुद्दे पर जब मीडिया ने उनका पक्ष जानना चाहा तो सांसद ने पूरी हनक के साथ कहा कि "हां मैंने उसे पीटा है मैं शिवसेना का सांसद हूं भाजपा का नहीं"।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजेदार को जबरन रोटी खिलाने के मामले में भी आया ‌था नाम

- फोटो : ANI
अपने क्षेत्र में रवि सर के नाम से प्रसिद्ध गायकवाड़ पहली बार सांसद चुने गए हैं इससे पूर्व वह दो बार विधायक रह चुके हैं उन्हें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है। अपने उद्दंड व्यवहार को लेकर गायकवाड़ हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं। 

उनका नाम तब भी चर्चाओं में आया था जब शिवसेना के कुछ सांसदों ने मनपसंद भोजन न मिलने पर महाराष्ट्र सदन की कैंटीन के एक मुस्लिम कर्मचारी से हाथापाई करते हुए जबरन उसके मुंह में रोटी ठूस दी थी। 

जबकि उस दिन अरशद नाम का वह कर्मचारी रोजे से था। इस मामले में भी काफी हल्ला मचा था लेकिन उनकी पार्टी शिवसेना के भाजपा के साथ गठबंधन में होने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया और गायकवाड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि कैटरिंग का जिम्मा संभाल रही आईआरसीटीसी ने इसके विरोध में सदन में अपनी सेवाएं बंद कर दी थी लेकिन उसके बाद भी गायकवाड़ और अन्य सांसदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गुरुवार को भी एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद भी गायकवाड़ पूरी हनक में दिखे। मीडिया ने इस मुद्दे पर बातचीत की तो खुलकर कहा "हां मैंने उसे पीटा है एक बार नहीं 25 बार चप्पलों से उसकी पिटाई की है मैं शिवसेना का सांसद हूं भाजपा का नहीं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें