महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया। गायकवाड़ ने मीडिया के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने कर्मचारी को अपनी सैंडिल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था। दिल्ली पुलिस सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कानूनी राय ले रही है। इस बीच, सरकार विमानों में इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार को रोकने के कदम अपनाने पर विचार कर रही है। एयर इंडिया भी दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों की यात्रा पर रोक लगाने की योजना बना रही है।
सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एयर इंडिया के मुताबिक सांसद ने 60 वर्षीय ड्यूटी मैनेजर सुकुमार का चश्मा तोड़ दिया, शर्ट फाड़ दी और सैंडल से से 16-17 बार मारा। शिवसेना ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि सांसद ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। रवींद्र गायकवाड़ मोदी लहर में पहली बार लोकसभा में पहुंचे हैं। लेकिन, इस वाकये के बाद उन्होंने बड़े फख्र के साथ कहा कि वह बीजेपी के नहीं शिवसेना के सांसद हैं।
रवींद्र गायकवाड़ बृहस्पतिवार को पुणे से एयर इंडिया के विमान एआई 852 से बिजनेस क्लास का टिकट लेकर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिजनेस क्लास का टिकट होते हुए भी उन्हें इकोनॉमी क्लास में सीट दी गई।
घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 9.35 बजे एयर इंडिया का विमान आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान के सभी यात्री तो एक के बाद एक उतर गए, लेकिन सांसद ने उतरने से इंकार कर दिया। सांसद केबिन क्रू सदस्यों से इकोनॉमी क्लास में सफर कराने को लेकर नाराज थे। केबिन क्रू सदस्य ने सांसद से शिकायत देने को कहा। सांसद ने लिखित शिकायत तो दी, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद एयर इंडिया के अधिकारी सांसद को मनाने के लिए विमान में पंहुचे। मनाने व बहस का सिलसिला विमान में ही करीब एक घंटे तक चला। एयर इंडिया के अधिकारी ने प्रधानमंत्री से शिकायत करने की बात कही, यह सुनते ही सांसद ने एयरलाइंस कर्मी पर चप्पल से हमला कर दिया। ।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में आंतरिक जांच टीम गठित की। कुछ ही घंटों में टीम ने एयर इंडिया प्रबंधन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इसके आधार पर एयर इंडिया प्रबंधन की तरफ से एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज कर दिया गया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया कि पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान में बीते दो साल से बिजनेस क्लास नहीं है। एयरलाइन कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले यात्रियों की सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे यात्रियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सांसद के हंगामे के कारण यह विमान 40 मिनट की देरी से अपने दूसरे गंतव्य के लिए उड़ान भर सका।
देखें वीडियो-
WATCH: Unedited footage of Shiv Sena MP R Gaikwad roughing up Air India staff (NOTE: STRONG LANGUAGE) pic.twitter.com/idFr8MpUTo
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017
इससे पहले आरोपी शिवसेना सांसद ने मीडिया के कैमरे के सामने खुद कबूल किया कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ कर्मचारी को पीटा। उन्होंने कहा कि आप मुझसे उम्मीद करते हैं कि चुपचाप उनकी गालियां सुनता? गायकवाड़ ने शेखी बघारते हुए कहा कि मैंने 25 बार चप्पल से एयर इंडिया के स्टाफ कर्मचारी की पिटाई की।
WATCH: Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad admits that he beat an Air India staff member with slippers,remains defiant pic.twitter.com/1ws5nYptkn
— ANI (@ANI_news) March 23, 2017