फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: शिवसेना विधायक की सीएम ठाकरे को चिट्ठी, लिखा- पीएम मोदी के करीब आने से मिलेगा फायदा

Sun, 20 Jun 2021 03:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। प्रताप सरनाईक ने अपने पत्र में लिखा कि एनसीपी और कांग्रेस को अपना मुख्यमंत्री चाहिए। इसलिए अच्छा होगा कि आप (सीएम ठाकरे) पीएम मोदी के करीब आ जाएं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और प्रताप सरनाईक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। ये एक सामान्य पत्र नहीं बल्कि लेटर बम है। प्रताप सरनाईक ने अपने पत्र में लिखा कि एनसीपी और कांग्रेस को अपना मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है और एनसीपी शिवसेना से नेताओं को तोड़ रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि एनसीपी को केंद्र से परोक्ष समर्थन प्राप्त है क्योंकि एनसीपी नेताओं के पीछे कोई सेंट्रल एजेंसी नहीं लगी है। प्रताप सरनाईक ने पत्र में आगे लिखा कि वो उद्धव ठाकरे और उनके नेतृत्व में विश्वास करते हैं, लेकिन कांग्रेस और एनसीपी हमारी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। 



उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि मेरा मानना है अगर आप (मुख्यमंत्री) पीएम मोदी के करीब आते हैं तो और बेहतर होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम एक और बार साथ आए तो ये पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि केंद्रीय एजेंसियां बिना गलती के हमें टारगेट कर रही हैं, अगर आप पीएम मोदी के करीब आ जाएंगे, तो रविंद्र वायकर, अनिल परब, प्रताप सरनाईक और उनके परिवार, जिन मुश्किलों से गुजर रहे हैं, वो खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें