फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: 'तमिलनाडु सरकार ने लोगों को नहीं दिए 2.15 लाख मकान', शिवराज सिंह बोले- ये गरीबों के साथ अन्याय है

Wed, 20 Aug 2025 06:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि तमिलनाडु सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.15 लाख मकान गरीबों को नहीं दिए। 3.10 लाख मकान भी बने नहीं हैं, जबकि 608 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा यह गरीबों के साथ अन्याय है और राज्य सरकार को जल्द जरूरतमंदों को घर देने का काम करना चाहिए।

विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए बजट आवंटित किया, लेकिन राज्य सरकार ने लोगों को घर नहीं दिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक प्रश्न का जवाब देते हुए शिवराज ने कहा, 2.15 लाख मकान लोगों को दिए ही नहीं गए और करीब 3.10 लाख मकान अब तक बने नहीं हैं, जबकि इसके लिए पहले ही 608 करोड़ रुपये तमिलनाडु सरकार को भेजे जा चुके हैं। यह गरीबों के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि केंद्र ने गरीबों के लिए बजट दिया, लेकिन एक साल से ज्यादा हो गया, लाखों घर लोगों को नहीं मिले। पैसा खाते में पड़ा है, मगर मकान नहीं बने। यह गरीबों के साथ अन्याय है।

ये भी पढ़ें:- Mumbai Monorail: बारिश में एलिवेटेड पटरी पर मोनो रेल फंसने का कारण MMRDA ने बताया; दहशत में कूदने वाले थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों को हक दे तमिलनाडु सरकार- शिवराज सिंह
शिवराज ने कहा, 2018 की आवास+ सूची में दर्ज 50,815 घर भी अब तक नहीं दिए गए। साथ ही 2024 में राज्य सरकार को जरूरतमंदों की पहचान के लिए सर्वे करना था, लेकिन वह भी नहीं किया गया। तमिलनाडु सरकार से आग्रह है कि गरीबों को उनका हक दे। मकान गरीबों के जीवन बदलने के लिए बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ घर नहीं देती, बल्कि ग्रामीणों को रोजगार और अर्थव्यवस्था को नई ताकत भी देती है। 

ये भी पढ़ें:- Op Sindoor: वायुसेना अफसर बोले- 40 साल के अभ्यास के बाद मौका...; आत्मनिर्भरता-तकनीक देश की सुरक्षा की बुनियाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें