यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की सभा में खुद को आग लगाने वाले युवक सतेंद्र की शनिवार सुबह 7 बजे सिंह मेडिकल में मौत हो गई। गाजीपुर में शिवपाल यादव की सभा में आत्मदाह करने के दौरान झुलसे सतेंद्र बिंद की हालत गंभीर बनी हुई थी।
बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती सतेंद्र की हालत बुधवार की देर रात अचानक खराब हो गई थी। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में आनन फानन में देर रात सतेंद्र के परिजन उसे सिंह मेडिकल मलदहिया ले आए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि कोटेदार के उत्पीड़न से जूझ रहा सतेंद्र शिवपाल से मिलकर अपनी समस्या रखना चाहता था। आत्मदाह के बाद उसे बीएचयू अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वो 60 फीसदी जला हुआ था।