फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ताओं की दबंगई, सरेआम कोचिंग टीचरों को पीटा

Sat, 01 Jul 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना कार्यकर्ताओं की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोचिंग के दो टीचरों की सरेआम पिटाई कर दी। दोनों शिक्षकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

Aurangabad(Maharashtra):Shiv Sena workers beat two coaching institute teachers after two students had leveled molestation charges on them pic.twitter.com/tCe9DodRYm— ANI (@ANI_news) July 1, 2017

गौरतलब है कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता कई बार दबंगई करते नजर आए हैं। इससे पहले पार्टी के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ फ्लाइट में बदसलूकी की थी। जिसके बाद एयर इंडिया ने उन पर बैन लगा दिया था। एयर इंडिया के बाद कई अन्य एयरलाइंस ने भी उन पर बैन लगा दिया था।
विज्ञापन


सरकार के दबाव के बाद एयर इंडिया ने गायकवाड़ पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया था। एयर इंडिया ने इस बात पर जोर दिया था कि ‘वह सुनिश्चित करेगी कि उसके किसी कर्मचारी के साथ बदसलूकी अथवा मारपीट नहीं हो।’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें