आज से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) बिल लागू हो चुका है। इसके के बाद अब आपके रोजाना में यूज होने वाली और अन्य सामानों के दाम बदल गए हैं। गुड्स एंड सर्विस टैक्स के लागू हो जाने से सभी चीजों की कीमतों पर काफी अच्छा फर्क देखने को मिलेगा, जिससे आप हर महीने काफी बड़ा खर्च बचा सकेंगे। जीएसटी लागू होने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना भी खूब हो रही है। कहा जा रहा है कि जिस जीएसटी का बीजेपी ने यूपीए सरकार के रहते खूब विरोध किया लेकिन अब उसने खुद जीएसटी को लागू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग जीएसटी के बारे में बड़े जोर-शोर के साथ प्रतिक्रियायें दे रहे हैं। देखिए इसको लेकर क्या- क्या लिख रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
आम आदमी को लूट रही सरकार!
एक यूजर ने #oneNationOneTax पर अपना होटल बिल शेयर करते हुए लिखा है कि एक पोंगल और कॉफी के लिए 75 में 13.50 टैक्स। क्या सरकार है आम आदमी को लूट रहे हैं?
13.50 Tax for 75. All for a pongal and coffee. Is the govt. looting the common man?#OneNationOneTax pic.twitter.com/R0Fcuf85mk
— Keerthi (@realkeerthi) 1 July 2017
मुझे जीएसटी के बारे में नहीं पता!
एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे जीएसटी के बारे में नहीं पता है, लेकिन जब मुझे पता है कि कांग्रेस, राजद, तृणमूल और कम्युनिस्ट इसका बहिष्कार कर रहे हैं, तो यह फायदेमंद होना चाहिए।
I don't know about GST, but when I know that Cong,RJD,TMC&Communists are boycotting, It must be beneficial#GSTForNewIndia#OneNationOneTax
— Ravichandran (@RaviACommonMan) 1 July 2017
खुशखबरी गाजर मूली टैक्स फ्री!
एक और यूजर ने जीएसटी पर मजे लेते हुए लिखा कि GST पर ड्रामा करने वालो के लिए खुशखबरी गाजर मूली टैक्स फ्री है सुविधानुसार ले सकते हैं।
GST पर ड्रामा करने वालो के लिए खुशखबरी गाजर मूली टैक्स फ्री है सुविधानुसार ले सकते है#OneNationOneTax
— Rudra Ravi Sharma (@RudraRaviSharma) 1 July 2017
एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि GST तो उस नई बहू की तरह हो गई है जो अभी ससुराल भी नही आई और लोग कहने लगे नई बहू के लक्षण ठीक नही।
GST तो उस नई बहू की तरह हो गई है जो अभी ससुराल भी नही आई और लोग कहने लगे नई बहू के लक्षण ठीक नही#WelcomeGST #OneIndiaOneTax #GSTforNewIndia
— Aditya (@adit0205) 1 July 2017
कमल पर मतदान की और कितनी सजा? भाजपा को वोट दिया, अपना गला घोट लिया? या बड़ी भूल, कमल का फूल? 'नोटबंदी' जानलेवा हमला था और 'जीएसटी' मृत्यदंड?
— Jitu Patwari (@jitupatwari) 1 July 2017