फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने विकास के एनकाउंटर को ठहराया सही, कहा- वह कोई संत नहीं, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर था

Sun, 12 Jul 2020 03:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को दबिश देने गई पुलिस की टीम पर साथियों के साथ हमला कर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया। वहीं, उसकी मौत के बाद से देशभर की राजनीतिक पार्टियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ, शिवसेना ने एनकाउंटर को सही ठहराया है। 

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि जिन लोगों की तरफ से इस एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, दरअसल, वो लोग आठ पुलिस कर्मियों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। सामना में आगे लिखा कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश की जनता ने चैन की सांस ली है। 


यह भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर से ही पकड़ा गया था दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान
विज्ञापन


शिवसेना के अनुसार, लोकतंत्र के संरक्षक और मानवतावादी इस एनकाउंटर को लेकर कितने भी सवाल उठाए, लेकिन जनता की तरफ से इसका स्वागत किया गया है। अपने मुखपत्र में शिवसेना ने लिखा कि विकास दुबे कोई साधारण अपराधी नहीं था, बल्कि एक गैंगस्टर और आतंकवादी था। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया है, तो इस सवाल क्यों उठ रहे हैं? 
विज्ञापन


इस पर सवाल करने का मतलब है कि आप उन आठ पुलिस कर्मियों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। वह कोई संत या महात्मा नहीं था, बल्कि सुपारी लेकर निर्ममता से हत्या करने वाला एक कुख्यात अपराधी था। इसलिए इस मामले पर इतना कोलाहल करने की कोई जरूरत नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें