फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ferry Accident: नीलकमल नौका दुर्घटना के दौरान आरिफ भाई बामने ने बचाईं कई जानें; उद्धव ठाकरे ने किया सम्मानित

Tue, 24 Dec 2024 10:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई तट के पास बीते बुधवार को दोपहर के समय नौसेना के पोत ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका ‘नील कमल’ को टक्कर मार दी थी। नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी।
विज्ञापन
Arif Bhai Bamane - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में हुए भीषण नौका हादसे को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरिफ भाई बामने को सम्मानित किया है। आरिफ भाई बामने ने नीलकमल नौका दुर्घटना के दौरान कई लोगों को बचाया था।

विज्ञापन


18 दिसंबर को हुआ था हदसा
मुंबई तट के पास बुधवार को दोपहर के समय नौसेना के पोत ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका ‘नील कमल’ को टक्कर मार दी थी। नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नौका में 84 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

नौका का लाइसेंस रद्द, मामला दर्ज 
मामले की जांच कर रहे एमएमबी ने नौका का लाइसेंस रद्द कर दिया, क्योंकि नौका में तय सीमा से अधिक लोग सवार थे और इस प्रकार यह अंतर्देशीय पोत अधिनियम का उल्लंघन है। कोलाबा थाने में नौसैन्य पोत के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना प्रभावित पोत नौसेना के कब्जे में है और जांच के लिए जब भी जरूरत होगी पुलिस इसकी मांग करेगी।
विज्ञापन


सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक
टक्कर के बाद लापता हुए सात वर्षीय बच्चे का शव भी तीन दिन के तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया था। नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि, तलाशी अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक नौका को सीधा खड़ा नहीं कर दिया जाता और यह पुष्टि नहीं हो जाती कि अब कोई अन्य शव नहीं बचा है। नौसैन्य नौकाओं ने जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान का शव बरामद कर लिया और इसी के साथ 18 दिसंबर को हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। यह शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है और नौसेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें