फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: 'मंत्रालय बदलने से नहीं बचेगी सरकार की साख', कोकाटे विवाद पर संजय राउत ने फडणवीस को घेरा

Fri, 01 Aug 2025 05:02 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में मंत्री माणिकराव कोकाटे को विभाग बदलने के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने फडणवीस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मंत्रालय बदलने से सरकार की छवि नहीं सुधरेगी। विपक्ष ने सभी दागी मंत्रियों को हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मंत्री माणिकराव कोकाटे को कृषि मंत्रालय से हटाकर खेल और युवा कल्याण विभाग में भेजे जाने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केवल मंत्रालय बदल देने से देवेंद्र फडणवीस सरकार की छवि नहीं सुधरेगी। विपक्ष का दावा है कि जिन मंत्रियों पर आरोप हैं, उन्हें पूरी तरह से मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि यह सरकार की 'साख बचाने की दिखावटी कोशिश' है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विभाग बदलना पर्याप्त नहीं है। यह सरकार को बचाने का अस्थायी उपाय है। जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं, उन्हें जाना ही होगा। कोकाटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे विधान परिषद की कार्रवाई के दौरान मोबाइल पर रमी खेलते नजर आए थे।

मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना
राउत ने यह भी दावा किया कि जल्द ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस बात पर अडिग है कि सभी दागी मंत्रियों को बर्खास्त किया जाए। राउत ने यह भी जोड़ा कि महायुति सरकार में कई मंत्री ऐसे हैं, जो मुख्यमंत्री फडणवीस पर बोझ बन चुके हैं और वे खुद भी उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'जीवित नेताओं के नाम पर न चलाई जाएं सरकारी योजनाएं', हाईकोर्ट का स्टालिन सरकार को निर्देश

धनंजय मुंडे का मामला भी उठाया
संजय राउत ने पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे का मामला भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में गिरफ्तार सहयोगी के चलते इस्तीफा देने वाले मुंडे को भी बचाने की कोशिशें की गई थीं। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री गठबंधन की मजबूरी के कारण कार्रवाई करने में असहाय दिखते हैं। लेकिन जनता में नाराजगी है और उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संजय वात्सायन बने भारतीन नौसेना के 47वें उपप्रमुख, रणनीति और मिसाइल सिस्टम में हासिल है बादशाहत

शिवसेना (यूबीटी) का दो टूक संदेश
शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी अनिल परब ने भी साफ कर दिया कि सिर्फ विभाग बदलने से कोकाटे का मुद्दा खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक लीपापोती है। विपक्ष की मांग है कि दागी मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए, न कि उनकी जिम्मेदारी बदली जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें