फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना यूबीटी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- उनके लिए शिवाजी महाराज से ज्यादा महत्वपूर्ण है औरंगजेब

Wed, 19 Mar 2025 06:39 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा मु्गल बादशाह औरंगजेब को छत्रपति शिवाजी महाराज से ज्यादा महत्वपूर्ण मानती है। केंद्र को दंगों को रोकने और राज्य में कट्टरपंथियों के शांत करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की कब्र से संरक्षित स्मारक का टैग हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा मु्गल बादशाह औरंगजेब को छत्रपति शिवाजी महाराज से ज्यादा महत्वपूर्ण मानती है। केंद्र को दंगों को रोकने और राज्य में कट्टरपंथियों के शांत करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की कब्र से संरक्षित स्मारक का टैग हटा देना चाहिए।

विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया कि कि छावा फिल्म के बाद आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के नए हिंदूवादी औरंगजेब की कब्र को लेकर गर्मी बढ़ा रहे हैं और महाराष्ट्र में माहौल खराब कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने आरोप लगाया कि अब साफ है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवाजी महाराज की तुलना में औरंगजेब को अधिक महत्व देते हैं क्योंकि उनकी नीति सभी को साथ लेकर चलने की है। लेकिन यह नीति भाजपा को पहले कभी स्वीकार्य नहीं थी और अब भी नहीं है।

ये भी पढ़ें: विहिप और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं का आत्मसमर्पण; पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया था केस
विज्ञापन


संपादकीय में लिखा गया कि एक ओर मंत्री नफरत फैला रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुप हैं। औरंगजेब की कब्र पर हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं है। औरंगजेब अपनी कब्र में है और वह इससे बाहर नहीं आने वाला है। राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को सुरक्षा दे रहा है क्योंकि यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक है। अब केंद्र को कब्र को दी गई सुरक्षा और संरक्षित स्मारक स्थल का टैग भी वापस ले लेना चाहिए ताकि जमीन को मुक्त किया जा सके और तनाव बढ़ने की कोई गुंजाइश न रहे।

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि इससे दंगे रुकेंगे और कट्टरपंथियों का दिमाग शांत होगा। भाजपा या आरएसएस छत्रपति शिवाजी या छत्रपति संभाजी को वैचारिक प्रतीक नहीं मानते हैं। भाजपा छत्रपति शिवाजी और छत्रपति संभाजी के महत्व को कम करना चाहती है। भाजपा का लक्ष्य पहले औरंगजेब को खत्म करना है क्योंकि एक बार खलनायक खत्म हो जाने के बाद छत्रपति शिवाजी और छत्रपति संभाजी जैसे नायकों को खत्म करना आसान हो जाता है।

औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसक हो गया था। मध्य नागपुर में एक समुदाय की पवित्र पुस्तक जलाने की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दंगाइयों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी और दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दो पोकलेन मशीनों में भी आग लगा दी गई। स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'औरंगजेब के नाम पर विवाद आज के दौर में प्रासंगिक नहीं', बोले आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर

कहां से शुरू हुआ था विवाद
औरंगजेब की कब्र को लेकर ताजा विवाद मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर केंद्रित एक बॉलीवुड फिल्म छावा से पैदा हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है। इसमें संभाजी के जीवन, राज्याभिषेक और मुगल साम्राज्य, खासकर औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है। विकी कौशल ने फिल्म में संभाजी की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मि मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें