फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इतना सन्नाटा क्यों है भाई? शिवसेना का केंद्र सरकार पर तंज

Mon, 28 Oct 2019 01:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर चल रही खींचतान के बीच ‘शोले’ फिल्म में रहीम चाचा के डायलॉग ‘...इतना सन्नाटा क्यों है भाई?’ का इस्तेमाल करते हुए शिवसेना ने देश में आर्थिक सुस्ती को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है, ‘...इतना सन्नाटा क्यों है भाई?’  इस डायलॉग के माध्यम से पार्टी ने देश और महाराष्ट्र में छाई आर्थिक सुस्ती को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। 

महाराष्ट्र: सीएम पद पर खींचतान जारी, शिवसेना के बाद फडणवीस भी राज्यपाल से मिले
विज्ञापन


शोले फिल्म में यह डायलॉग रहीम चाचा (एके हंगल) का है जब गब्बर सिंह (अमजद खान) बाहर नौकरी के लिए जा रहे उनके बेटे की हत्या कर उसकी लाश एक घोड़े पर रखकर गांव में भेजता है। उस दौरान सभी गांव वाले एकदम चुप हैं और दृष्टिबाधित खान चाचा सबसे सवाल करते हैं ‘...इतना सन्नाटा क्यों है भाई?’

शिवसेना ने इस डायलॉग के माध्यम से देश में आर्थिक सुस्ती और त्योहारों के मौके पर बाजारों से गायब रौनक के लिए सरकार के नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी को लागू करने को जिम्मेदार बताया है।

उसने सामना में लिखा है, ‘सुस्ती के डर से बाजारों की रौनक चली गई है और बिक्री 30 से 40 प्रतिशत की कमी आई है। उद्योगों की हालत खराब है और विनिर्माण इकाइयां बंद हो रही हैं, इससे लोगों की नौकरियां जा रही हैं।’ सामना ने लिखा है कि कई बैंकों की हालत खराब है, वे वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं और लोगों के पास खर्च करने को पैसा नहीं है।
विज्ञापन


सामना ने आगे लिखा है, ‘दूसरी ओर सरकार भी भारतीय रिजर्व बैंक से धन निकालने को मजबूर हुई है। दीवाली पर बाजारों में सन्नाटा छाया है, लेकिन विदेशी कंपनियां ऑनलाइन शॉपिंग साइटों के माध्यम से देश के पैसे से अपनी तिजोरियां भर रही हैं।’ संपादकीय में दावा किया है गया कि यहां तक कि दिवाली से ऐन पहले हुए राज्य विधानसभा चुनावों में भी शोर कम और सन्नाटा ज्यादा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें