फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को राम मंदिर बनने तक भगवा पगड़ी नहीं पहननी चाहिए: शिवसेना 

Wed, 22 Aug 2018 06:23 PM IST
एजेंसी, मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने एक बार फिर राम मंदिर के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुगम बनाने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत है, क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद संसद की तस्वीर ‘अनिश्चित’ दिखती है। 

विज्ञापन


शिवसेना ने कहा, ‘यह कह देना कि राम मंदिर का निर्माण आम सहमति से होगा, यह ठीक वैसा ही है जैसे पाकिस्तान कहे कि उसका कश्मीर से कोई लेना देना नहीं है और वह हिस्सा भारत का है। 

शिवसेना ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर बनने तक भगवा पगड़ी नहीं पहननी चाहिए। शिवसेना की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान के बाद आई है। मौर्य ने कहा कि जब कोई विकल्प नहीं होगा तो कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें