फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के बयान पर बवाल, कहा-हिंदुओं के लिए बना था पश्चिम बंगाल

Wed, 22 Aug 2018 06:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की राज्यसभा सांसद और पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगुली ने यह कह कर एक नया विवाद पैदा कर दिया है कि विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल का गठन हिंदुओं के लिए किया गया था। वे बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


रूपा ने कहा कि भारत के विभाजन के समय पाकिस्तान व बांग्लादेश का गठन मुसलमानों के लिए किया गया था जबकि भारत का हिस्सा बने बंगाल का गठन बांग्लादेश से लौटने वाले हिंदुओं के लिए किया गया था। 

पत्रकारों ने प्रस्तावित नागरिकता संशोधन विधेयक के इस प्रावधान पर उनकी राय जाननी चाही थी कि हिंदू शरणार्थी हैं जबकि मुसलमान घुसपैठिए। इसी के जवाब में रूपा ने उक्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में पैदा होने या बचपन से यहां रहने वाले, भले ही मुसलमान क्यों न हों, उन्हें नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा था कि देश को धर्मशाला नहीं बनने दिया जा सकता और वर्ष 2019 के आम चुनावों के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा। 

उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से पूरा देश परेशान है। दूसरी ओर, एनआरसी पर जारी विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर इस मुद्दे पर आम लोगों को गुमराह कर संकीर्ण मानसिकता वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें