फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले बोली शिवसेना, 'सीट की भीख नहीं मांगेंगे'

Mon, 04 Jul 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवसेना का बीजेपी पर तीखा हमला। - फोटो : PTI
विज्ञापन
बीजेपी और शिवसेना में झगड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इस विस्तार से पहले ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने काफी तल्ख अंदाज में कहा है कि उनकी पार्टी कैबिनेट में सीट की भीख नहीं मांगेगी।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना कभी भी किसी के पास कुछ भी मांगने के लिए नहीं गई है और ना ही कभी किसी के दरवाजे पर असहाय खड़ी नजर आएगी। वे बोले कि उनकी पार्टी का एक आत्म सम्मान है।

आपको बता दें कि कल पीएम मोदी की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है, जिसके चलते कैबिनेट में कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। साथ ही, कुछ मौजूदा चेहरों को मंत्री पद से हटाकर पार्टी में अन्य जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को मोदी मंत्रीमंडल में फेरबदल संभव

narendra modi - फोटो : PTI
सूत्रों की मानें तो मंगलवार के फेरबदल का आधार किसी भी नेता का प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, उम्र, जाति और महिलाओं को जगह देने को प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर नेताओं का आना जाना लगा हुआ है।

माना जा रहा है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, पर्यटन मंत्री नितिन गडकरी और टेलिकॉम मंत्री रवि शंकर प्रसाद नए कैबिनेट में भी इन्ही पदों पर बरकरार रहेंगे। Shiv Sena never went to anyone asking for anything & won’t stand at anyone’s door helplessly: Uddhav Thackeray on state #CabinetReshuffle — ANI (@ANI_news) July 4, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें