फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: शिवसेना ने गजानन कीर्तिकर को बनाया संसदीय दल का नेता, संजय राउत को हटाया

Thu, 23 Mar 2023 09:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना के मुख्य नेता शिंदे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा कि गजानन कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने संजय राउत को अपने संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है और लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया है।    

विज्ञापन


शिवसेना के मुख्य नेता शिंदे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा कि कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया है। शिवसेना नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित संसदीय दल के कार्यालय में कीर्तिकर को सम्मानित किया।    

यह भी पढ़ें: दादा भुसे का राउत पर पलटवार, बोले- आरोप सही साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति, अगर गलत निकले तो..
विज्ञापन


लोकसभा में 18 सांसदों वाली शिवसेना के चार सांसदों ने उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी वफादारी व्यक्त की है। शिंदे ने पिछले साल ठाकरे पर पार्टी के मूल आदर्शों से समझौता करने और महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाते हुए शिवसेना का विभाजन कर दिया था। 
विज्ञापन


पिछले महीने चुनाव आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किया था। राज्यसभा में शिवसेना के तीन सदस्य संजय राउत, अनिल देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी हैं जो ठाकरे गुट के हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें