फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: प्रियंका चतुर्वेदी ने जयशंकर को लिखा पत्र, विदेश में घरेलू हिंसा झेल रहीं महिलाओं के लिए की अपील

Wed, 10 Aug 2022 11:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को विदेशों में संकटग्रस्त महिलाओं को आवश्यक परामर्श, पुनर्वास और सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक ठोस निगरानी तंत्र विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही ऐसे अपराधों को रोकने और उनपर लगाम लगाने के लिए भी सक्रिय रूप से आवश्यकता है। 
विज्ञापन
एस जयशंकर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से पत्र लिखकर एक अपील की है। इसमें उन्होंने विदेशों में घरेलू हिंसा का सामना कर रही भारतीय महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गौर करने का आग्रह किया है। शिवसेना सांसद ने अपने पत्र में कहा कि अमेरिकी घटना ने विदेशी अधिकार क्षेत्र में रहने वाली भारतीय महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित सुरक्षा उपायों के अभाव को उजागर किया है। वे वहां अलग-थलग पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रही महिलाएं अपने परिवारों से दूर हैं, उन्हें भारत सरकार का कोई समर्थन नहीं मिला है।

विज्ञापन


 चतुर्वेदी ने अपने पत्र में कहा कि मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि विदेशों में घरेलू हिंसा का सामना कर रही भारतीय महिलाओं की सुरक्षा, ऐसे मामलों में बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के मुद्दे पर गौर करें और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।

उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को विदेशों में संकटग्रस्त महिलाओं को आवश्यक परामर्श, पुनर्वास और सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक ठोस निगरानी तंत्र विकसित करने की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही ऐसे अपराधों को रोकने और उनपर लगाम लगाने के लिए भी सक्रिय रूप से आवश्यकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में इस तरह के विवाह से पैदा हुए बच्चों को उनकी मां की मृत्यु और पिता की कैद के बाद विदेशों में पर्याप्त देखभाल और सुरक्षा के बिना छोड़ दिया जाता है। इसलिए, भारत द्वारा कानून के तहत एक संस्थागत तंत्र  स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है। 

चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि अनिवासी भारतीय विवाह पंजीकरण विधेयक पर स्थायी समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया जा सकता है और विधेयक को जल्द से जल्द संसद में पारित किया जा सकता है।
गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका में रह रही मनदीप कौर  ने अपने पिता को एक वीडियो भेजने के बाद तीन अगस्त को न्यूयॉर्क में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अपने वीडियो में मनदीप ने अपने पति रंजोधवीर सिंह संधू पर सालों से घरेलू शोषण का आरोप लगाते हुए कई बातें बताईं थी। वीडियो में कौर रोती और व्यथित दिख रही हैं। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब और दुर्व्यवहार नहीं सह सकती है। इसमें उन्होंने आत्महत्या करने की बात भी कही थी। मनदीप कौर अपने पीछे चार और छह साल की दो छोटी बेटियां छोड़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें