फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा विधायकों को भेजा कानूनी नोटिस, वीर सावरकर पर टिप्पणी का मामला

Wed, 08 Dec 2021 04:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मानहानि का आरोप लगाते हुए भाजपा के दो विधायकों और एक गायक को कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं, इस मामले में भाजपा के एक विधायक ने कहा है कि हम ऐसे लोगों के 10 नोटिस का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन की नेतृत्वकर्ता शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा के दो सांसदों और एक गायक को कानूनी नोटिस भेजा है। चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा कि मैंने वीर सावरकर पर अपने बयान को लेकर मेरे और मेरी पार्टी के खिलाफ जूठ प्रचारित करने के लिए भाजपा नेता आशीष शेलार, अतुल भातखलकर व गायक भरत बलवल्ली को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही चतुर्वेदी ने तीनों से मांफी मांगने की मांग भी की है और अन्यथा की स्थिति में मैं तीनों के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि की कर्यवाही शुरू करूंगी। शेलार ने बीते दिनों एक प्रेस वार्ता में दावा किया था कि प्रियंका चतुर्वेदी ने वीर सावरकर का अपमान किया था। हालांकि, चतुर्वेदी ने शेलार के इस आरोप को सिरे से खारिज किया है और निराधार बताया है।

मैंने सावरकर के खिलाफ कुछ नहीं कहा: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना सांसद ने कहा कि मैंने सावरकर के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है और शेलार के झूठे आरोपों से मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है। चतुर्वेदी ने एक ट्वीट में लिखा, मैंने अपने अधिवक्ता के जरिए आशीष शेलार, अतुल भातखलकर और भरत बलवल्ली को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। उन्हें अपनी इस शर्मनाक कोशिश के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


हम ऐसे 10 नोटिस का सामना करने के लिए तैयार: अतुल
वहीं, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने इसे लेकर कहा मैं चतुर्वेदी जैसे लोगों के ऐसे 10 और कानूनी नोटिस का सामना करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझे और मेरी पार्टी के साथी को नोटिस इसलिए भेजा क्योंकि हमने उनकी आचोलना की थी। हम उनके इस नोटिस का दवाब अपने कानूनी प्रतिनिधि के माध्यम से देंगे क्योंकि हम दिवंगत वीर सावरकर का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें