फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Raut: 'कश्मीर फिर जल रहा है' संजय राउत ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी है 

Sun, 05 Jun 2022 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना नेता ने कहा, कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं उनकी भी हत्या हो रही है और सरकार फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। 
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में बढ़ रही टार्गेट किलिंग और एक के बाद एक हिंदुओं की निर्मम हत्या ने कश्मीरी पंडितों के सामने एक बार फिर पलायन के दंश को ताजा कर दिया है। वहां लगातार प्रदर्शन चल रहा है और मजबूरन कश्मीरी हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए संजय राउत ने कहा, कश्मीर एक बार फिर जल रहा है और हमारी सरकार फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। 

विज्ञापन


नियंत्रण से बाहर हु्ई स्थिति
शिवसेना नेता ने कहा, कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं उनकी भी हत्या हो रही है। कश्मीर के हजारों पंडित अब घाटी छोड़कर अपने ही देश में निर्वासित हो रहे हैं, लेकिन सरकार क्या कर रही है? 



महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन को लेकर चिंतित है। हमारी सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ रहेगी और उनकी हर तरह से मदद करेगी। 
विज्ञापन


15 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे
राउत ने कहा, मैं और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, इस यात्रा के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें