फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A: उद्धव गुट वाली शिवसेना बोली- ‘हिंदुत्व हमारी पहचान’, मुंबई हवाईअड्डे के बाहर लगे भगवा झंडे

Thu, 31 Aug 2023 11:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई हवाईअड्डे से लेकर बैठक स्थल तक भगवा झंडे और पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर मोटे अक्षरों में लिखा है ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत’। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई विपक्षी नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुंबई हवाईअड्डे के बाहर लगे भगवा झंडे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होगी। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। वहीं, बैठक से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने गुरुवार को मुंबई हवाईअड्डे के बाहर उद्धव की तस्वीरों के साथ भगवा झंडे लगाए।

विज्ञापन

यह हमारी पहचान

फ्रंटल संगठन भारतीय कामगार सेना (यूबीटी) के सचिव संतोष कदम ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे के बाहर भगवा झंडे लगाए गए हैं। यह हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हमारी पहचान है और भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। गठबंधन के बाकी साथी भी इस पर सहमत होंगे।

‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत’

बता दें, हवाईअड्डे से लेकर बैठक स्थल तक भगवा झंडे और पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर मोटे अक्षरों में लिखा है ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत’। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी नेता शामिल होंगे।  


पीएम पद की दावेदारी पेश करने पर होड़

विज्ञापन

इस बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों में पीएम पद के लिए दावेदारी पेश करने की होड़ देखने को मिली। कांग्रेस, जदयू और तृणमूल के बाद सपा, शिवसेना-यूबीटी और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी पीएम पद के लिए दावेदारी कर दी है। हालांकि गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने इस मुद्दे को फिलहाल टालने की कोशिश की है। वहीं, आप ने सफाई पेश की है कि अरविंद केजरीवाल की ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीएम पद से जुड़े सवालों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि गठबंधन ही पीएम पद का चेहरा है।

बैठक में 28 दल होंगे शामिल

विज्ञापन

विपक्षी एकता की बैठक में 28 दल शामिल होंगे। गठबंधन का नेता, संयोजक और समन्वय समिति के अलावा बैठक में ‘एक सीट एक उम्मीदवार’ के फाॅर्मूले के तहत चुनी गई 450 सीटों पर चर्चा हो सकती है। गठबंधन नेता पद की दौड़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें