फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने साधा मोदी पर निशाना, कहा 'आपका गुजरात' धधक रहा है

Tue, 19 Apr 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवसेना ने साधा मोदी पर निशाना - फोटो : getty
विज्ञापन
गुजरात में हाल ही में उग्र हुए पटेल आंदोलन को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। सामना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शांति की ज्योति लेकर दुनिया का भ्रमण कर रहे हैं और उनका अपना गुजरात पटेल समुदाय की भड़काई आग में धधक रहा है।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा है कि इस आग में सबसे अधिक नुकसान मोदी के मेहसाणा का ही हो रहा है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि हिंदुस्तानी जनता के मन में क्या सुलग रहा है, इसकी तस्वीर गुजरात में दिखाई दे रही है। गुजरात के इन तनावग्रस्त इलाकों में संचार बंदी को भी सामना ने मुद्दा बनाया है।
विज्ञापन

शांत दिमाग से विचार करने की नसीहत

नरेंद्र मोदी को दिमाग शांत करने की नसीहत
इसके अलावा शिवसेना ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों में मारे गए पुलिसवालों के लिए भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शिवसेना ने कहा है कि 'भारत माता की जय नहीं कहेंगे, ऐसा कहने वालों की गर्दन उड़ा देंगे', ऐसा कहने वाले भाजपा में बहुत लोग हैं, लेकिन भारत माता की जय न बोलने वाले लोगों के साथ कश्मीर में सत्ता में शामिल होते हैं पीएम मोदी।

सामना में लिखा है कि गुजरात में पटेल समुदाय की जो आग धधक रही है वह सिर्फ राजनीतिक छू-मंतर या आश्वासनों का छिड़काव करने से नहीं बुझेगी। शिवसेना ने कहा है कि जिस गुजरात से उनका नेतृत्व आगे आया है, वहां असंतोष की आग भड़क उठी है।

मोदी को नसीहत देते हुए सामना में लिखा गया है कि यह समय शांत दिमाग से विचार करके निर्णय लेने का है। इसके लिए दिमाग की हवा कम करके अहंकार के विस्फोटकों को बगल में रखना पड़ेगा। हवा से आग भड़क उठती है। ऐसा न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें