फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना की मोदी को सलाह, करें सूखाग्रस्त इलाकों को दौरा

Thu, 28 Apr 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पीएम मोदी को कांग्रेस मुक्त सरकार देने के लिए सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने की सलाह
  • महाराष्ट्र में सूखे के लिए कांग्रेस की नीति दोषी
विज्ञापन
संजय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना ने पीएम मोदी से कहा है कि वह कांग्रेस मुक्त देश का सपना तभी पूरा कर पाएंगे जब सूखे जैसी समस्या दूर होंगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने 
विज्ञापन

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि वह बुंदेलखंड और महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करें और लोगों की बात सुनें।

राउत ने राज्यसभा में कल कहा था कि बीजेपी देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना तब तक पूरा नहीं कर सकती जब तक वह देश से सूखा, बाढ़, गरीबी जैसे समस्याओं से देशवासियों को निजात नहीं दिला देती।‌

वहीं शिवसेना ने सामना में छपे लेख में लिखा है कि नरेंद्र मोदी चुनाव से पूर्व लोगों के बीच वादा करते थे कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे। हमने देखा है कि सूखा,गरीबी और बेरोजगारी कांग्रेस की देन रही है और देश तब तक कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता जब तक ये समस्याएं बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार के वित्‍त्तमंत्री सुधीर मुगंतिवार ने महाराष्ट्र में सूखे के लिए कांग्रेस की नीति को दोषी ठहराया। वह एक टीवी शो में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सूखाग्रस्त इलाकों में पानी मुहैया कराने की हर संभव कोशिश कर रही है। ताकि पीने के पानी के साथ ही किसानों की जरूरतें पूरी हो सकें और खेती-बाड़ी पर असर न पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें