प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक गलियारा के पहले चरण का लोकार्पण करने से पहले भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी करीब छह बजे मंदिर के गर्भगृह में गए। पीएम ने पारंपरिक धोती पहन रखी थी। उन्होंने गमछा भी डाला हुआ था। उन्होंने गर्भगृह में महाकाल की पूजा की।
इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल दिसंबर में काशी यानी वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने गंगा में डूबकी लगाकर माला जपी थी। इसके बाद गंगा के जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था।