फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: किसान की झोपड़ी में दिवाली मनाने पहुंचे शिंदे, बेटी की पढ़ाई और शादी की ली जिम्मेदारी; क्या कहा?

Mon, 09 Nov 2026 09:58 PM IST
निर्मल कांत पीटाआई, जालना (महाराष्ट्र)

सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सूखे के बीच किसान के घर दिवाली मनाने पहुंचे। किसान परिवार का दर्द सुनकर उन्होंने बेटी की पढ़ाई और विवाह की जिम्मेदारी ली। किसानों के लिए और क्या एलान किया? पढ़िए रिपोर्ट। 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/एकनाथ शिंदे/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को किसानों से हिम्मत नहीं हारने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूखे के बीच किसान निराश न हों। कोई भी गलत कदम न उठाएं। राज्य सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने जालना जिले के भीलपुरी गांव में किसान अंबादास तांगड़े के घर दिवाली मनाई। उन्होंने किसान परिवार के साथ खाना भी खाया। इस दौरान उन्होंने परिवार को सरकारी मदद का भरोसा दिया।

किसानों को लेकर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने क्या कहा?
शिंदे ने कहा, किसानों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और कोई भी गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है। सरकारी खजाने पर सबसे पहला अधिकार किसान का है। सरकार ने 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक मदद दी है। आगे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने किसानों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बातचीत: भारत ने फिर दोहराया- बातचीत और कूटनीति से निकले जंग का समाधान

किसान की बेटी की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी ली
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अंबादास तांगड़े की साधारण झोपड़ी में परिवार के साथ भोजन किया। उन्होंने किसान की बेटी की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी लेने की बात कही। किसान की बेटी अभी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने शिंदे को बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहती है। शिंदे के साथ राज्य के मंत्री संजय शिरसाट और विधायक अर्जुन खोतकर भी मौजूद थे। खोतकर ने बताया कि खाने में बाजरे की भाकरी, पिठला, ठेचा, शंकरपाली और रवा के लड्डू शामिल थे।
 

किसान परिवार ने शिंदे को क्या भेंट दिया?
किसान परिवार ने शिंदे को बाजरा, ज्वार और छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर भेंट की। यह परिवार की ओर से स्नेह का प्रतीक था। वहीं, शिंदे ने अंबादास तांगड़े, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों को कपड़े दिए।
विज्ञापन


किसान अंबादास तांगड़े ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कोई उपमुख्यमंत्री उनके घर आएगा और परिवार के साथ खाना खाएगा। उन्होंने कहा, हम उनके आने से बेहद खुश हैं। मेरे पास केवल एक एकड़ जमीन है। इस साल मैंने सोयाबीन की खेती की थी। लेकिन पूरी फसल से केवल दो बोरी ही सोयाबीन मिला।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें